अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: नौगावां सादात। प्रेमिका का मोबाइल नंबर 25 दिन से ब्लॉक होने से नाराज होकर निर्माणाधीन तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। मामले में प्रेमिका की मां ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। गौरतलब है कि मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी जितेंद्र गुरुवार शाम नौगावां सादात क्षेत्र के गांव गुलड़िया में निर्माणाधीन तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसने प्रेमिका का नंबर अनब्लॉक कराने और उससे शादी कराने की जिद की। मांग पूरी नहीं होने पर वह टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। युवक के टंकी पर चढ़ने और आत्महत्या की धमकी देने से पुलिस-प्रशासनि...