अमरोहा, अक्टूबर 3 -- Amroha News: प्रसव कराने के लिए निजी अस्पताल में लाई गई गर्भवती की झोलाछाप के ऑपरेशन से मौत हो गई। सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी फटने से अत्यधिक रक्त स्राव के चलते उसकी मौत हुई। वहीं डिलीवरी के बाद जन्मे नवजात की हालत गंभीर बनी है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया।

मामला और प्रतिक्रिया नौगावां सादात क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी नूर मोहम्मद की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना को गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने क्षेत्र की आशा कार्यकत्री से संपर्क किया। इसके बाद आशा देर शाम अमरोहा शहर के मोहल्ला इकरार नगर में अपनी जान-पहचान वाली दाई के अस्पताल में गर्भवती को ले गई। जहां सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बा...