अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में झगड़े की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाना दो भाइयों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जांच में सूचना असत्य पाए जाने पर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान किया। शनिवार रात दोनों भाई लोकेश और सौरभ के बीच शराब के नशे में कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। रविवार दोपहर सौरभ ने कंट्रोल रूम को दोबारा झगड़े की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस लोकेश और सौरभ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यह भी पढ़ें- Orai News: आपस में विवाद करने पर शांतिभंग में कार्रवाई इसके बाद दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...