अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। मंगलवार रात से बुधवार की सुबह तक जिले का मौसम एकदम बदल गया। कई दिनों की उमसभरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश ने आमजन को राहत दिलाई। सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। सिंचाई का संकट झेल रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि बारिश के चलते शहर में जलभराव की समस्या भी बनी। पिछले 15 दिन से तेज धूप और उमसभरी गर्मी के बाद मंगलवार रात मौसम एकदम बदल गया है। आधी रात से आसमान में काले बादल छा गए। अमरोहा समेत आसपास क्षेत्र में तड़के तक बारिश हुई। इस दौरान बिजली गुल होने से लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहारों से खिले चेहरे, जलभराव ने खोली नाले सफाई के दावों की पोल सुबह में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी ब...