Amroha News: झमाझम बारिश ने गर्मी व उमस से दिलाई राहत, जलभराव बना आफत
अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। झमाझम बारिश ने मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। सुबह से छाए काले बादलों के बीच शुरू हुई बारिश का लोगों ने स्वागत किया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, तेज बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के दौरान बाजार, मुख्य चौराहों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: चमक-गरज के साथ झमाझम से उमस छूमंतर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगह जाम जैसे हालात बन गए। नगर के सुल्ताननगर, चौपला, रेलवे स्टेशन मार्ग, बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.