Amroha News: झपकी आते ही बेकाबू हुई पिकअप, डायल-112 समेत दो वाहनों से भिड़ लपटों में घिरी
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: डिडौली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया। गांव हरियाना के पास फ्लाईओवर पर बेकाबू पिकअप गश्त कर रही डायल-112 की कार और एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई। लपटों में घिरी पिकअप के चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई, जबकि डायल-112 की कार में सवार होमगार्ड घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद निवासी दीपक पिकअप में किराना का सामान लेकर गाजियाबाद के डासना से अपने शहर लौट रहा था। बुधवार तड़के वह डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी उसे नींद की झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर मौजूद डायल-112 की कार और एक अन्य वाहन से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे रुक गई और उसमें आग भड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.