अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: साप्ताहिक बाजार के मैदान पर लगने वाली नुमाइश (मेले) का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के नामित सभासदों ने आपत्ति जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन भेजकर नुमाइश अनुमति नहीं देने की मांग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी तथा नगर पंचायत बोर्ड में नामित सभासद आकाश कुमार, प्रमोद अग्रवाल और सीमा चौधरी ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि नगर पंचायत जोया में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जो स्थानीय नगर पंचायत की आय का मुख्य स्रोत है। कुछ लोग साप्ताहिक बाजार की जगह पर अवैध रूप से नुमाइश मेले का आयोजन करने की फिराक में हैं, जो लगभग एक माह तक चलेगा। सभासदों का कहना है कि यदि इस स्थान पर मेले का आयोजन होता है तो इससे न केवल साप्ताहिक बाजार के संचालन में अवरोध पैदा होगा बल्कि कानून व्यवस्था बिगड़ने...