अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: अमरोहा। जोया में डग्गामार वाहन चालक द्वारा दुकान के आगे सवारी बैठाने को लेकर व्यापारी से हुई नोंकझोंक के बाद हंगामा खड़ा हो गया। व्यापारियों के जमा होने पर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। गुस्साए व्यापारियों ने चौकी पुलिस पर डग्गामारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। दो दिन पहले ही व्यपारियों ने डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ चौकी इंचार्ज को ज्ञापन भी दिया था। कस्बे में डग्गामार वाहन चालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस चौकी के आसपास दुकानों के आगे वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं, जिसका व्यापारी विरोध करते हैं। आए दिन झगड़ा होता रहता है। व्यापारियों का कहना है कि डग्गामार वाहनों की वजह से ग्राहक अपना वाहन दुकान के आगे नहीं खड़ा कर पाते हैं। शुक्रवार को व्यापारियों ने इसी समस्या को लेकर चौ...