अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा। जोया क्षेत्र के गांव कांकर सराय उर्फ काजी सराय समेत कई गांवों के जंगल में तेंदुए के दिखने के बाद आबादी में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों मुताबिक रविवार देर शाम कांकर सराय निवासी आकिल, कांकर सराय व मीरा सराय के बीच चकमार्ग पर बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पार करता हुए तेंदुए को देखा, सूचना पर लोग लाठी-डंडे लेकर जंगल पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक तेंदुए को लेकर शोर मचाया। बाद में गांव आकर लोगों से सतर्क रहने को कहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, नलकूप की छत पर दिखने का दावा साथी कुछ लोगों को वीडियो भी दिखाने का दावा किया है। वहीं इससे तीन दिन पहले कांकर सराय के...