अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: हसनपुर। 18 साल बाद बहन की शादी के लिए सात दिन की कस्टडी पैरोल पर गांव आए बावनखेड़ी हत्याकांड के दोषी सलीम ने हसनपुर कोतवाली में बड़ी बात कही। कोतवाली में पुलिसकर्मियों द्वारा कस्टडी पैरोल की अवधि के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ न करने की नसीहत देने पर उसने कहा कि जेल में मेरा आचरण बिल्कुल ठीक है, मैं वहां शेरो-शायरी लिखता रहता हूं। दरअसल नैनी सेंट्रल जेल प्रयागराज से प्रयागराज पुलिस सलीम को लेकर बुधवार रात करीब 10 बजे हसनपुर कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में पुलिस ने उसकी आमद दर्ज की और उसे सख्त हिदायत दी कि पैरोल अवधि के दौरान वह गांव में किसी भी प्रकार की गलत हरकत या बयानबाजी न करे और शांति बनाए रखे। पुलिस की इस चेतावनी पर सलीम ने थोड़ा तल्ख लहजे में कहा कि क्या पैरोल लेकर मैंने कोई गलती कर दी है?। उसने क...