अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: जनपद में प्रतिदिन छह लाख लीटर दूध का उत्पादन होने का अनुमान है, जबकि जिले की आबादी करीब 25 लाख है। इसके बावजूद बाजारों में मिठाइयों की भरमार है। छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर प्रमुख बाजारों तक तरह-तरह की मिठाइयां बिक रही हैं। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में इनकी मांग और आपूर्ति भी बढ़ जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिले में उपलब्ध दूध के सापेक्ष इतनी बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार कैसे हो रही हैं? क्या जिले में उत्पादित दूध के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी मावा और मिठाइयों की आपूर्ति हो रही है, या फिर कहीं मिलावट का खेल तो नहीं चल रहा? दूध का इस्तेमाल घरों में खपत, दही, पनीर, घी, मक्खन और अन्य दुग्ध उत्पादों को बनाने में भी होता है। वहीं, मिठाई कारोबार में दूसरे जिलों से आने वाला मावा, दूध पाउडर और तैयार...