अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: सुहाग का प्रतीक करवा चौथ पर्व 29 अक्तूबर को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर घरों में चहल-पहल का माहौल है। बाजार में रौनक छाई है। करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार है। बाजारों में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। बाजारों में करवा व पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी है। इस बार भी मिट्टी के करवों के साथ डिजाइनर करवों की मांग है। डिजाइनर थाली और छलनी भी महिलाएं खरीद रही हैं। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में इस बार खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में दुकानों पर महिलाएं पसंदीदा चूड़ियां, साड़ी, लहंगे आदि की खरीदारी कर रही है। श्रृंगार के आइटमों की दुकानों पर भी रौनक है। मिट्टी के करवा के साथ चांदी के करवा भी अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार खरीद रहे ह...