अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत शासन ने जिले के गजरौला, मंडी धनौरा और नौगावां सादात ब्लाक की दुर्घटना बहुल 18 सड़कों पर हादसों की रोकथाम के लिए 7.85 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। योजना के तहत सड़कों पर सफेद पट्टी, ब्रेकर, टेबल टॉप, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, सड़क चिन्ह आदि काम कराए जाएंगे ताकि इन सड़कों पर होने वाली मौतों को शून्य पर लाकर घायलों की गोल्डन आवर में जान बचाई जा सके। सड़क हादसों में होने वाली मौतों को लेकर शासन गंभीर है। हादसों में जान गंवाने वालों की मौतों को शून्य पर लाने के लिए जिले में जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना लागू है। योजना का उद्देश्य सड़क हादसों के बाद गोल्डन आवर यानी हादसे के पहले घंटे में घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी जान बचाना है। इसके लिए पुलिस कंट्रोल ...