अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ चार सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। लोगों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह व उमंग का माहौल है‌। बाजार में रौनक देखी जा रही है। महिलाएं जन्माष्टमी की तैयारी में जुटी हैं। लड्डू गोपाल की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। लोग खरीददारी कर रहे हैं। मोर पंख, भगवान के कपड़े सहित मुकुट भी बाजार में बिक रहे हैं। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करेंगे। आधी रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन होने पर जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी का जयघोष गूंजेगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाएगा और उन्हें पालना झुलाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण की महाआरती की जाएगी प्रसाद का वितरण होगा।...