अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: गाजियाबाद में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित मजलिस जिक्र-ए-हुसैन में शहर निवासी इमदाद आबिदी व सलीम अमरोहवी ने बारगाहे-हुसैनी में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। शिक्षाविद इमदाद आबिदी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत का पुरदर्द मर्सिया पेश किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों के दिल भर आए। इससे पूर्व सलीम अमरोहवी ने सलाम पेश किया। ​जब मजलिस में घबराएगी जैनब सलाम पढ़ा गया, तो कर्बला के मसाइब को याद कर माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया व मजलिस में शरीक तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं। मौजूद लोगों ने कर्बला के शहीदों के सब्र और मजलूमियत को याद किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: या हुसैन... या अब्बास की सदाओं से गूंजा जाफरा बाजार इस दौरान डॉ.हसन जमाल आबिदी, वहाब रिजवी, कमाल अमरोहवी, फहीम हैदर, रजा आबिदी, रियाज ...