अमरोहा, नवम्बर 11 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक युवक घायल हो गया। पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा व आरोपी पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित ब्रजपाल पुत्र भीमसेन निवासी शाहपुर खुर्द का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह अपने खेत पर खड़ा था। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसके खेत में जुताई कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे के कड़े से हमला कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ब्रजपाल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे सीएचसी भेजा। उपचार के बाद वह परिजनों के साथ घर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि मामले में तहरीर के आ...