अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: समाजवादी पार्टी के जन पंचायत अभियान के तहत शुक्रवार को चुचैला कलां, चुचैला खुर्द, ताजपुर कलां, रामपुर तगा समेत क्षेत्र के कई गांवों में जनपंचायतों का आयोजन किया गया। पूर्व जिपं सदस्य आलोक कुमार भारती एडवोकेट ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। सपा शासन काल में सभी वर्गों के हित में योजनाएं संचालित की गई थीं। कहा कि केवल महापुरुषों के नाम पर जिले या योजनाएं बनाने से उनके विचारों का सम्मान नहीं होता। उनके आदर्शों को व्यवहार में अपनाना भी चाहिए। सपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सोनू कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र जाटव, उदय प्रताप भारती, अरुण कुमार जाटव, हिमांशु जाटव, केहर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। ...