अमरोहा, सितम्बर 5 -- Amroha News: सीएचसी में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को एडी हेल्थ डॉ.आशुतोष अग्रवाल सीएचसी पहुंचे। केंद्र प्रभारी समेत संबंधित चिकित्सकों से घंटों मालूमात की। जांच-पड़ताल से सीएचसी स्टाफ में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला धुनपुरी निवासी संजीव रावत ने 26 वर्षीया पत्नी पूनम रावत को मंगलवार रात डिलीवरी के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। आधी रात डिलीवरी के बाद पूनम और नवजात की मौत हो गई थी।

परिजन का हंगामा दो दिन तक परिजन अंतिम संस्कार आदि में व्यस्त रहे। गुरुवार को सीएचसी पहुंचे परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। संजीव ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के नाम पर उससे रुपये भी मांगे गए। मामले में कार्रवाई करने...