Amroha News: जंगल में लावारिस हालत में स्कॉर्पियो मिलने से मचा हड़कंप
अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव अतरासी कलां के जंगल में गुरुवार शाम करीब छह बजे लावारिस हालत में एक ब्लैक स्कॉर्पियो खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अतरासी-अमरोहा रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर खड़ी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस वाहन के मालिक और उसे वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा वाहन के दस्तावेजों के आधार पर भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने मामले में जांच जारी होने की बात कही। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 432 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.