अमरोहा, अक्टूबर 2 -- Amroha News: मंडी धनौरा-चांदपुर मार्ग पर गांव चुचैला के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलटने से चालक धर्मपाल गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला चामुंडा निवासी चंद्रपाल सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 21 सितंबर को वह बाइक पर सवार होकर बिजनौर जिले के चांदपुर की ओर जा रहे थे। उनके आगे चांदपुर के गांव संसारपुर निवासी उनका भांजा धर्मपाल ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। उनके मुताबिक इसी दौरान गांव चुचैला में सामने से आ रहे तेज गति छोटा हाथी वाहन ने उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल गंभीर घायल हो गया। उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। इस बावत थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष क...