अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: गजरौला। छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार सुबह मारपीट हो गई। हंगामा खड़ा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। सूचना पर कालेज स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। शहर के एक इंटर कालेज के छात्रों के दो गुट सोमवार सुबह स्कूल जाते वक्त शहर के खाद गुर्जर चौराहा पर आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुट के छात्रों में गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर सोमवार सुबह भी छात्र भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। शोर होने पर जमा हुई लोगों की भीड़ ने छात्रों को किसी तरह शांत कराया। कालेज स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। शिक्षकों ने छात्रों को समझाया व कालेज ले गए। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने व तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी ह...