अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: कक्षा दस की छात्रा को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गजरौला के एक इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के बाहर से एक युवक दोस्त की मदद से बहला-फुसलाकर साथ ले गया। वहीं छात्रा छुट्टी के बाद भी जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर...