अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: मार्ग किनारे गोकशी करते हुए दबोचे गए पशु तस्करों को सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी-रझेड़ा मार्ग के नजदीक रविवार दोपहर संदिग्ध गतिविधि देखकर शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। चार आरोपी फरार हो गए। खबर फैलते ही मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और रोष व्यक्त करते हुए हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मौके से एक कुंतल 10 किलो मांस बरामद हुआ है, जो गोवंशीय पशु का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: अवैध कटान की सूचना पर छापेमारी, 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद पशु चिकित्सक ने मौके ...