अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन में मंगलवार शाम जाहरवीर गोगाजी महाराज के छड़ी मेले व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मशहूर पहलवानों ने दाव-पेंच आजमाए। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कुश्ती-दंगल में मेरठ, बुलंदशहर, संभल समेत स्थानीय पहलवानों ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मेले में महिला व बच्चों ने खरीदारी की। हेमराज सैनी, कल्याण सिंह सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, शिखर अग्रवाल, देवकीनंदन पाल, ग्राम प्रधान कोकापुर रतन सिंह, ग्राम प्रधान दरियापुर हेतराम सिंह, मदन सिंह, प्रेमपाल सिंह, तान सिंह, मनोज कुमार, हरचरण सिंह, ऋषिपाल सिंह, चरण सिंह, राजवीर सिंह, तेजपाल स...