Amroha News: चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बिजनौर रोड पर हंगामा, युवकों में झगड़े का वीडियो वायरल
अमरोहा, सितम्बर 20 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला बटवाल में बिजनौर मार्ग पर शनिवार रात चोरी के माल के बंटवारे को लेकर नशे में धुत युवक आपस में भिड़ पड़े, देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। मौका पाकर दूसरा आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अब युवकों की तलाश में जुटी है। घटना शनिवार रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। दो युवक बिजनौर रोड पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे के गिरेबान पकड़ लिए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जिन्हें लड़ते हुआ देख राहगीर रुक गए, मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों नशे में धुत थे, जिनमें झगड़ा चोरी का माल बराबर हिस्से में बांटने से जुड़ा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.