अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: चोरी और अवैध शस्त्र के मामले में अदालत ने दोषी को एक साल जेल की सजा सुनाई व चार हजार रुपये अर्थदंड लगाया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा था। 13 मई 2012 को मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोअज्जम अली के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी कासिम का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 26 अक्तूबर 2019 को शहर कोतवाली पुलिस ने कासिम की अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तारी की थी। इस मामले में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों ही मामलों में कासिम जमानत पर था। अभियोजन पक्ष ने मजबूत पैरवी करते हुए साक्ष्य और गवाह अदालत में प्रस्तुत किए। पत्रावली का अव...