Amroha News: चार गांवों के पांच हजार लोगों की गंगा की हलचल पर पैनी नजर
अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी व बरसात से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही गंगा के टापू पर बसे गंगानगर व सतेड़ा की मढैया समेत कई गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि, अभी पानी उक्त गांवों से काफी दूर है। ग्रामीण गंगा की हर हलचल पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव गंगानगर, सिरसा गुर्जर, धोरिया व सतेड़ा की मढैया टापू पर बसे हुए हैं। इन गांवों में पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं। इसके अलावा तीस से अधिक गांव गंगा तट बंध के किनारे बसे हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर स्थिर, किसानों ने राहत की सांस ली गंगा का जलस्तर बढ़ने के संग इन गांवों के लोगों की फसलें पानी में डूबने के साथ हरा चारा आदि लाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। गत वर्ष गंगा का जल स्तर बढ़ने से सिरसा गुर्जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.