अमरोहा, सितम्बर 20 -- Amroha News: चलती बाइक पर युवक की गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया। भरे बाजार हुए इस हादसे में दर्द से छटपटाता युवक बाइक से गिर गया। मौके पर मौजूद लोग गर्दन में उलझे मांझे से बचाकर युवक को अस्पताल लेकर गए। तब जाकर उसकी जान बची। चाइनीज मांझे से गुरुवार शाम हुए हादसे में युवक की जान जाते बची। जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला बड़ा बाजार, मौकम सराय निवासी करीब 22 वर्षीय आकाश सैनी अमरोहा नगर पालिका में कर्मचारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को वासुदेव तीर्थ पर आयोजित नगर पालिका के कार्यक्रम की तैयारियों में आकाश जुटा था। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से वापिस घर को लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ला काली पगड़ी से गुजरते हुए आकाश की गर्दन बिजली केबिल से लटक रहे चाइनीज मांझे में उलझ गई, और वह दर्द से बिलबिलाता हु...