Amroha News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' को लेकर अलर्ट, डीएम ने सतर्क रहने की अपील की
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर की पूर्वाह्न तक आंध्र प्रदेश एवं यनम के तटीय क्षेत्रों में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। डीएम ने नागरिकों से मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध चेतावनी के अनुसार तूफान का संभावित प्रभाव मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और आसपास के तट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.