अमरोहा, नवम्बर 2 -- Amroha News: गजरौला के खेत की चकरोड की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलफ रिपोर्ट दर्ज की है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव निवासी कादिर खान की कृषि भूमि भीकनपुर शुमाली गांव में है। पीड़ित के मुताबिक, उसके खेत पर आने-जाने वाले चकरोड को अंसार निवासी सिहाली जागीर और अबरार, दिलदार व खालिद निवासी लिसड़ी बुजुर्ग ने खत्म कर दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत उसने हसनपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में की थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चकरोड की पैमाइश कर उसे छुड़वा दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मेड़ तोड़कर खेत पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर किसान को पीटा आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद आरोपियों ने गाली-गल...