अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: एसपी लखन सिंह यादव ने जिले की पुलिसिंग में फेरबदल किया है। तीन थाना प्रभारी व 11 चौकी इंचार्ज समेत कुल 49 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इससे एक दिन पहले, लापरवाही सामने आने पर रजबपुर थाना प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसपी लखन सिंह यादव द्वारा जारी तबादला सूची के मुताबिक इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ला को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। दरोगा तेजपाल सिंह को नौगावां सादात थाने से रजबपुर थाना प्रभारी व महिला दरोगा कृष्णा देवी को गजरौला महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दरोगा पवन कुमार सिंह को टीपी नगर चौकी से मनौटा चौकी प्रभारी, मनौटा चौकी प्रभारी दरोगा प्रमोद कुमार को पपसरा चौकी, महिला दरोगा अंजना चौधरी को टीपी नगर चौकी प्रभारी, दरोगा सुधीर तोमर को जोया चौकी प्र...