अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: कस्बे के हैबतपुर रोड निवासी लव चौधरी मोहल्ला महादेव में सोयाबीन चाप की दुकान चलाता है। बुधवार रात 11 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसका आरोप है कि गिहार समाज के कब्रिस्तान के पास अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद हमलावरों ने दूसरा फायर किया तो वह जान बचाने के लिए गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद आरोपियों ने फिर से फायर किया। इसके बाद उसने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मौके पर पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...