Amroha News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट की
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: घर में बच्चों के संग सो रही विवाहिता से गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। सोमवार रात महिला बच्चों संग घर पर सो रही थी। इस दौरान गांव का युवक घर में घुस आया और विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी हिम्मत पुत्र दीवान निवासी कालका वाली डगरौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.