अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: मंडी धनौरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर माफी में सोमवार देर रात तेंदुए ने किसान के घर के बाहर बंधी बछिया को अपना निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों ने बछिया के अवशेष पड़े देखे तो घटना की जानकारी हुई। जानकारी पर गांव में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ लगातार गांव और आसपास के खेतों में विचरण कर रहा है, जिससे लोगों और पालतू पशुओं में भय बना है। बताया कि इसके पहले गांव शहजादपुर के पास खेत से साइकिल पर सवार होकर लौट रहे एक किसान पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इस बावत डिप्टी वन रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि सूचना पर विभागीय टीम ने मौके पर निरीक्षण किया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों से फिलहाल अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील...