अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: घर पर संकट होने की बात कहते हुए इसे दूर करने का झांसा देकर दो लोगों ने नगर के सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराकर पैदल घर लौट रही वृद्धा से कानों से सोने के कुंडल ठग लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से ठगों की तलाश में जुटी है। अज्ञात दो ठगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी 65 वर्षीया जमीला पत्नी शब्बीर बुधवार दोपहर नगर के मोहल्ला शिवाला मंदिर स्थित एक सेंटर पर अपना अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पीड़िता पैदल नगर के सुखदेवी इंटर कॉलेज के सामने से होती हुई घर जा रही थी। जैसे ही वह मोहल्ला हिरन वाला के निकट स्थित नगर पालिका के नलकूप वाली गली में पहुंची तो वहां उसे एक अधेड़ व्यक्ति व एक युवक मिला। पीड़िता को रोककर ठगों ने कहा कि तुम्हारे...