Amroha News: घरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन, दौरारा के ग्रामीणों में दहशत
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: रहरा क्षेत्र के गांव दौरारा में आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बन गई है। करीब एक दर्जन मकान इस लाइन की जद में हैं। तार बार-बार टूटकर गिरने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लाइन हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ऊपर से 11 केवी की दो लाइनें गुजर रही हैं। इनमें एक लाइन फिलहाल बंद है, जबकि दूसरी चालू है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मांग की है कि दोनों लाइनों को आबादी क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसी भी हादसे की पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.