Amroha News: घरेलू विवाद में पति पर जानलेवा हमला, पत्नी समेत तीन पर मुकदमा
अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव श्योनाली में घरेलू विवाद के चलते एक युवक पर उसकी पत्नी ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी नदीम के मुताबिक बीती 27 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह गांव श्योनाली गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी बब्बो ने अपने भाई वसीम और साथी फैसल निवासी गांव मूंढा इम्मा को वहां बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे गए। शोर सुनकर राहत अली, फईम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.