अमरोहा, नवम्बर 17 -- Amroha News: सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर गांव ढकिया चमन के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में टैंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए वाहनों को हाईवे से हटवाया। घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मुरादाबाद की ओर से जोया की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से आ रहा टैंपो घुस गया। टैंपो चालक कपिल कुमार वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। इसी बीच पीछे से आ रही थाना मझोला क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी परवेज व उसके साथी जुनैद की बाइक भी टकरा गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कोहरे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बन रहीं हादसों को न्योता, सुरक्षा इंतजाम नदारद हादसे में तीनों लोग ...