अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता।ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बुधवार को बुलडोजर एक्शन हुआ। राजस्व टीम ने अवैध रूप से बनाई गई दीवार को ध्वत कर दिया।

अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया गांव में मचे हड़कंप के बीच आरोपियों को चेतावनी देकर 3 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए गए। बताया जा रहा है कि एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से शिकायत हुई थी कि क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में कई लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।

टीम की कार्रवाई इनमें से एक-दो ने भूमि पर अवैध तरीके से दीवार भी बना रखी है जबकि कई ने कूड़ी डाल रखी हैं। खबर लगते ही एसडीएम ने अवैध कब्जा हटवाने के लिए टीम का गठन कर दिया।

गांव में हलचल बुधवार को राजस्व निरीक्षक लोकेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में लेखपाल दिनेश कुमार, पंकज चाहल, सत्येंद्र सिंह, मोहर स...