अमरोहा, अक्टूबर 5 -- Amroha News: ग्राम पंचायत बाकीपुर में विकास कार्य का भुगतान के मामले में एक नया पेंच आया गया है। अब प्रशासक से ही विकास कार्य कराए जाने का रिकार्ड मांगा गया है। अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाकीपुर में प्रधान अमीर बानो ने करीब पांच साल पहले इंटर लॉकिंग और नाली निर्माण कराया था। जिसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया। इस मामले में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई और इसकी जांच भी हुई। जिसमें निर्माण सही पाए गए, लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत सचिव ने भुगतान नहीं किया। तत्कालीन एडीपीआरओ विमल कुमार ने मौके पर भी पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों से बात की। जिसमें काम कराने की बात सामने आई। ग्राम प्रधान की ओर से डीएम, सीडीओ और डीपीआर को कई बार शिकायती पत्र दिए गए लेकिन भुगतान नहीं हो पाया। अब प्रशासक ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की...