Amroha News: ग्रामीणों के हंगामे के चलते बैरंग लौटी तकनीकी जांच टीम
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: ग्राम पंचायत अतरासी कलां में मनरेगा कार्यों की जांच करने के लिए पहुंची तकनीकी टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। बिना जांच किए ही टीम वापस लौट आई। गांव में काफी हंगामा हुआ। अब स्वतंत्रता दिवस के बाद टीम गांव पहुंचकर जांच करेगी। जोया ब्लॉक के गांव अतरासी कलां में कय्यूम, जुम्मा, शकूर, मुंतजिर समेत कई ग्रामीणों ने जून में डीएम को शपथ पत्र देकर विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं की और एक सड़क को दो बार बनाए जाने का उल्लेख कर कथित रूप से धनराशि निकाल ली। डीएम ने उपकृषि निदेशक व लोक निर्माण विभाग के एई को जांच अधिकारी नामित किया था। दोनों अधिकारियों ने कुछ जांच पूरी कर ली है लेकिन गुरुवार को कृषि विभाग के जेई आनंद कुमार व लोक निर्माण विभाग के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.