अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: विकास खंड क्षेत्र के थाना सैद नगली के गांव चौकूनी के मजरा मिर्जापुर डूंगर की अस्थाई गोशाला में अव्यवस्था, मृत पशुओं के निस्तारण में लापरवाही आदि आरोप पर दो केयर टेकर को हटा दिया गया है। गोशाला संचालक एनजीओ को नोटिस जारी किया गया है। पशुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे आदि चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को सह संयोजक कुशल चौधरी के नेतृत्व में बजरंग दल व विहिप पदाधिकारियों ने गौशाला में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए तहसील में हंगामा किया था। गोशाला के गेट के नजदीक कई मृत पशुओं के अवशेष पड़े होने की शिकायत भी की थी। गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते पशुओं की मौत व शव निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम हिमा...