अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: अमरोहा। नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे कांठ रोड पर पालिका की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में जगह-जगह कूड़ा, गंदगी फैली मिली। गोबर न उठाने के चलते जहां-तहां गोबर के ढेर लगे थे, सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। ईओ ने बताया कि संरक्षित गोवंशीय पशुओं की नियमित देखभाल करने का कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। निरीक्षण में सभी 184 पशु स्वस्थ मिले हैं। हरा चारा, भूसा, चोकर, स्वच्छ जल की व्यवस्था मौके पर ठीक थी। दोनों सबमर्सिबल पंप चालू हालत में व जेनरेटर समेत टीन शेड में धूप एवं लू से बचाव के लिए हरी जाली की व्यवस्था संतोषजनक मिली। यह भी पढ़ें- गोसेवा आयोग के सदस्य ने गोशाला का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सं...