अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: ​हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गाव लुहारी खादर में रविवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मची रही। एक पक्ष का कहना है कि गोद भराई कार्यक्रम के दौरान मारपीट की गई। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।गांव निवासी सोनू पुत्र सतपाल का आरोप है कि गांव के मनमोहन, आर्य, योगपाल और झम्मन ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें उसकी बहनें अर्चना व सोनम लहूलुहान हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष के योगपाल पुत्र सोमपाल ने आरोप लगाया कि घर में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी सतपाल, बाबू, सोनू और मनोज ने आकर पुराने विवाद में फैसले का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट की, जिससे वह और उसका भाई मनमोहन घायल हो गए। प्रभारी निरीक्ष...