Amroha News: गोट्स इलेवन ने एटूआर पैंथर को सात विकेट से हराया, अभय चहल ने खेली तूफानी पारी
अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: हसनपुर स्थित एटूआर पैंथर क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में गोट्स इलेवन ने कप्तान अभय चहल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर एटूआर पैंथर को सात विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एटूआर पैंथर ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोट्स इलेवन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर एटूआर पैंथर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज तुषार शर्मा पांच रन बनाकर अर्श खान का शिकार बने। इसके बाद प्रीत सिरोही और पर्व चौहान ने मोर्चा संभालते हुए पारी को गति दी। प्रीत सिरोही ने 32 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 59 रन बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.