अमरोहा, अगस्त 31 -- Amroha News: मार्ग किनारे गोकशी कर रहे दो मांस तस्करों को पुलिस ने मौके से धर लिया जबकि उनके चार साथी भाग निकले। मौके से 1.10 कुंतल मांस, पशुओं के अवशेष व वध के औजार बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी- रझेड़ा मार्ग के नजदीक रविवार दोपहर संदिग्ध गतिविधि देख ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। चार आरोपी फरार हो गए। खबर फैलते ही मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और रोष व्यक्त करते हुए हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मौके से एक कुंतल 10 किलो मांस बरामद हुआ है, जो गोवेशीय पशु का होने का बताया जा रहा है। पशु च...