अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: सिख समुदाय ने कानपुर नगर में अजय सिंह नाम के व्यक्ति पर एक अगस्त को गुरु गोविंद सिंह एवं सिख समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर रोष जताया। उन्होंने इसके विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है कि अजय सिंह नाम के व्यक्ति के विरुद्ध नगर कानपुर में एफआईआर होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे सिख समुदाय में रोष है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की। जसप्रीत सिंह खुराना, तेजिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह,गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह,जोगिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, परविंदर सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...