अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। शहर के कोट चौराहे पर नगर पालिका के सामने स्थित नवनिर्मित मार्केट की दुकानों में बड़ा गोलमाल सामने आया है। पिता-पुत्र ने धोखाधड़ी कर उन दुकानों को बेच लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए जिनकी दो साल पहले गिफ्ट डीड की जा चुकी था। इतना ही नहीं रजिस्ट्री करते समय संपत्ति पर बैंक लोन की जानकारी भी छिपा ली। फर्जीवाड़ा पता चलने पर खरीदारों में खलबली मची है। आरोपी पिता-पुत्र अब आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है。

समस्या का विवरण अमरोहा शहर निवासी आमिर लईक, शाहना खातून, फरजाना अजीज, अफzal, सना, धर्मवीर, असमत जहरा और नूर-ए-जहरा ने इस संबंध में एसपी लखन सिंह को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि अमरोहा शहर के मोहल्ला कोट चौराहे पर ...