अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा मंगलवार की शाम गाजेबाजे के साथ निकाली गई। झांकियों और कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों पर किया जा रहा नृत्य, सब कुछ इतना आकर्षक रहा कि लोगों ने पुष्पवर्षा करके शोभयात्रा को सराहा व स्वागत किया। नव युवक वाल्मीकि संघ के तत्वावधान में मंगलवार की शाम महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर मोहल्ला प्रेमनगर से भव्य शोभायात्र निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक हरपाल सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार व कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक ऋषिपाल धिंगान ने महर्षि वाल्मीकि की आरती करके किया। ऋषिपाल धिंगान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन प्रेरणा देने वाला है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: धामपुर में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा प्रमोद कुमार ने कहा कि हम सबको महर्षि वाल्मीकि द्वार...