अमरोहा, अक्टूबर 5 -- Amroha News: आदमपुर क्षेत्र के गांव जीवपुर के जंगल में रविवार सुबह गन्ने के खेत में करीब 12 फीट लंबे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को आधा निगल लिया। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने नीलगाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, जीवपुर के ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। आहट सुनकर वह गन्ने के खेत में पहुंचे तो करीब 12 फीट लंबा अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास क...